मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से दो मनबढ़ों ने कोचिंग जाते उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता से जानकारी मिलने पर भाई ने विरोध जताया तो मनबढ़ों ने मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मधुबन थना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रोजाना की भांति कोचिंग पढ़ने जा रही थी। गांव से कुछ दूर जाने पर बाइक से आए दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तथा लोगों को आता देख दोनोंभाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने दोनों भाइयों को दी। इस पर दोनों भाई विरोध आरोपी के घर पहुंचे तो वहां उनसे मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने चकविलायत दरगाह निवासी लक्ष्मण तथा उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया।