फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में पुल से कूदीं दो युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले घाघरा नदी पुल से बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से दो युवतियों ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान डूबती लड़कियों को देख नदी पर तैनात पीएसी की बाढ़ कंपनी के जवानों ने एक को बचा लिया। जबकि दूसरी गहरे पानी में चली गई। उसकी तलाश की जा रही है। लांस नायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह टीम के जवानों के साथ नदी में बाढ़ के मद्देनजर तैनात थे। इसी दौरान पानी में कूदी दो युवतियों को देख वह साथियों सहित बोट लेकर मौके पर पहुंचे और डूब रही एक युवती को बचा लिया। जबकि दूसरी गहरे पानी में चली जाने से हाथ नहीं लग सकी। टीम उसे तलाशने में जुटी रही। लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल सका था। उधर बचाई गई युवती को दोहरीघाट पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। एसओ मनोज सिंह ने बताया की बचाई गई युवती की पहचान आंबेडकर नगर जिले के ग्राम राजेपुर निवासी तुलसी सोनकर की पुत्री सरिता सोनकर के रूप में हुई है। जबकिदूसरी युवती इसी कीबहन बताई जा रही है। दोनों युवतियों ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें