दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह गांव में धोखे से बुलाकर एक राइस मिलर ने खुद से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर तहरीर दी है। सौंपी तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा रमऊपुर निवासी मनीष मौर्या ने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी ट्रैक्टर पर बने मिल को लेकर गांव-गांव में पहुंचकर धान कूटने का काम करता है। आरोप लगाया कि बीते सोमवार को किसी व्यक्ति के द्वारा फोन कई बार आया कि मेरा धान कूटना है। इसके बाद वह उस व्यक्ति के समय के अनुसार सुवाह गांव पहुंचा। जहां काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो वह वापस लौटने लगा। लेकिन कुछ दूर जाने पर एक बाइक से आए टमठा निवासी दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर उस पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद पीड़ित घायल ने दोनों के विरुद्ध मधुबन थाना में तहरीर दी।