नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को नाले में फंसने के कारण
यूरिया लदा ट्रक पलट गया। ट्रक रेलवे गोदाम से यूरिया लादकर बढुआ गोदाम जा
रहा था। इसबीच मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे नाले में फंसने के कारण पलट गया।
काफी देर बात क्रेन की सहायता से ट्रक को निकाला गया और यूरिया की बोरियों
और ट्रक में वापस लादकर रवाना किया गया।