फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के ले जा रहे अवैध मछलियों से भरा ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बाजार में बिकने आ रही एक ट्रक मछली को जब्त करने की कार्रवाई की। जांच के दौरान ट्रक चालक मछली बेचने के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाया। मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने मुहम्मदाबाद गोहना बाजार में बिकने के लिए मछली से भरे एक ट्रक को रोका। पुलिस ने जांच में पाया कि ट्रक पर 240 पेटी में 11 टन छह क्विंटल मछली लोड मिला।चालक से मछली बेचने के संबंधित दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया गया। न ही इसका कोई बिल वाउचर मिला। उधर जानकारी मिलने पर जिले के खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें