दोहरीघाट ब्लाक के अंतर्गत रसूलपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाई। भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज कुमार मेघवाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर दरगाह के मंडल भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र कुमार पांडेय, प्रवीण सोनकर, राजू कुमार, रामप्रताप सोनकर, रमेश राजभर, अश्वनी कुमार कन्नौजिया, सीताराम यादव, श्रीराम सोनकर, देवेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि रहे।