दोहरीघाट कस्बा में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को स्थानीय कस्बा स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही उनके कार्यों और पार्टी में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस मौके पर आनंद तिवारी ने कहा कि पूर्व सांसद स्व. हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े नेता थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी। प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे। इस दौरान सूरज नाथ शास्त्री, राजेंद्र, अमरजीत, प्रेमशंकर राय, जनार्दन, पंकज मद्धेशिया, संजय प्रजापति आदि शामिल रहे।