दोहरीघाट में वीरांगना लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : MAU
दोहरीघाट/कुसुम्हा।दोहरीघाट कस्बे के भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा ने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई को बलिदान दिवस को शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कहाकि शहीद महारानी लक्ष्मी बाई ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी शहादत देकर पुरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी। वहीं भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य श्री कांत श्रीवास्तव ने कहाकि रानी लक्ष्मीबाई देश के जंगे आजादी की महानायिका थी।जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी धारा में त्याग व बलिदान का जज्बा पैदा कर आजादी की बलिबेदी पर अपना जान न्योछावर करने वाली महिला सेनानी बनी। देश वासी उनके त्याग तथा बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, संजय राय ,शलीम अहमद ,सुगिंदर राय आदि लोग उपस्थित रहें।