पिपरीडीह। वाराणसी-गोरखपुर रेलखंड के कुशमौर रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो चरवाहों की 17 भेड़-बकरियां मर गईं। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कुशमौर निवासी प्रसिद्धन पाल और उसका भाई प्रमोद पाल 25 भेड़-बकरियों को लेकर रेलवे क्रासिंग को पार कर रहे थे। इसी बीच पिपरीडाह रेलवे स्टेशन से मऊ की तरफ जा रही दो डिब्बों के ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से 17 भेड़-बकरियां मर गईं। पीड़ितों ने बताया उन्हें इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।