चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ा में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुस कर घर में बैठे पति पत्नी को मार कर घायल कर दिया। घायल पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ थाने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल पति पत्न्नी दोनों को प्रथम उपचार के लिए रानीपुर सीएचसी भेजवाया। साथ ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा। थाना क्षेत्र के सुरेश राम और उमेश राम, राकेश राम और दिनेश राम से पुरानी रंजिश है। सुरेश राम अपने घर के सामने फूल का पौधा लगाया था। किसी ने पौधा को उखाड़ दिया। जिसे लेकर सुरेश राम और उसकी पत्न्नी गाली दिया फिर घर में चले गए। यह बात उक्त तीनों को यह नागवार लगी तीनों घर में घुस कर पति सुरेश राम (25) और उसकी पत्न्नी प्रियंका (28) को डंडे से मार कर घायल कर दिया। सुरेश की पत्नी प्रियंका ने थाने तीनों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल पति पत्न्नी को सीएचसी रानीपुर भेजकर तीनों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया। समाचार दिए जाने तक दूसरे पक्ष के लोगो ने कोई तहरीर नहीं दिया था।