फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आंधी, बारिश से कई इलाकों में गिरे पेड़ और बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में रविवार की देर रात आई आंधी और बारिश से नगर सहित जिले के कई इलाकों में पेड़ गिर गए। पेड़ की चपेट में आकर बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं टिनशेड उड़ गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जिले भर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कहीं पूरी रात तो कहीं 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में सुबह लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। रविवार की रात करीब 12 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी-पानी के बीच शहर के निजामुदद्दीनपुरा, सहादतपुरा, हट्ठीमदारी सहित कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में कई मकानों की दीवारें गिर गईं तो कई घरों के टिन शेड उड़ गए। पिपरीडीह: रात में आंधी बारिश से विभिन्न इलाकों में पेड़ और आधा दर्जन से अधिक बिजली के खंभे टूट कर गए। इसके चलते 24 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। पिपरीडीह, भार, ओन्हाइच, रैकवारेडीह, मंसड़ी बबुआपुर, अहिलाद समेत विभिन्न गांवों मेंं विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं, पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ा। इसी तरह रानीपुर इलाके में आंधी-बारिश के दौरान कई जगहों पर पेड़ की डालियां और बिजली के तार टूटकर गिर गए। इसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के खानपुर गांव में उमाशंकर यादव का टिन शेड उड़ गया और पक्के घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक बछड़ा घायल हो गया। काझा और सोनिसा गांव में भी पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें