बोझी। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के सिपाह स्थित संत विनोबा इंटर कॉलेज में शुक्रवार को संत विनोबा भावे की 131वीं जयंती और कॉलेज के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि राघवेंद्र मिश्रा, रामकिशोर, प्रबंंधक विनोद गुप्ता, प्रधानाचार्य उदय प्रताप शाही, डॉ. रामकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।