चिरैयाकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के रोग की जानकारी लेते चिकित्सक।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1687 मरीजों का उपचार किया गया। 27 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 23 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 30 मरीजों का और छोटी महरनिया में 21 और डोमनपुरा में 36 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलो की तयह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक196 मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा अदरी में 26, भातकोल में76, काझाखुर्द पीएचसी पर 59 मरीजों का, सारा पीएचसी पर 34, कुर्थी जाफरपुर पीएचसी पर 20मरीजों का उपचार किया। मधुबन पीएचसी पर 46, मझवारा पर 45 मरीजों उपचार किया गया। मेले में 106 डाक्टरों की टीम ने 327 स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1687मरीजों का उपचार किया।उपचार पाने वाले में 735 पुरूष, 729 महिला जबकि 223 किशोर-किशोरियां शामिल रही।मेले में 27मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।