फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बाइक ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर मां की गोद से छिटककर गिरी मासूम को कुचला

Sun, 24 Jul 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ

सार

मऊ के मझवारा में रविवार सुबह बाईक से टक्कर के बाद मां की गोद से छिटककर सड़क पर गिरी मासूम की बाइक के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले में रविवार सुबह रफ्तार के कहर ने एक मासूम की जिंदगी लील ली। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा रोड पर टक्कर के बाद बाइक सवार मां की गोद से  छिटककर गिरी मासूम को बेकाबू बाइक ने कुचल दिया। मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। जबतक लोग जुटते तबतक आरोपी बाइक चालक वाहन समेत फरार हो गया। इघर, इस हृदयविदारक घटना को देख मौके पर हर किसी की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन


बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के महरी गांव निवासी अनिल कुमार शनिवार को अपनी पत्नी शुकंतला देवी और डेढ़ वर्ष की पुत्री आराधना के साथ मऊ आया था। रविवार सुबह बाइक से वापस अपने गांव के लौट रहा था। मझवारा बाजार के नगरा-मझवारा रोड स्थित संत देवरहा बाबा इंटर कॉलेज के करीब ट्रक को ओवरटेक करने लगा।

इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अनिल की बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर से डेढ़ साल की मासूम मां की गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरी। जिस बाइक से टक्कर हुई उसके नीचे आ गई। बाइक सवार ने मासूम को कुचला और वाहन समेत मौके से भाग निकला। इधर, अपनी आखों के सामने बच्ची की मौत देख माता-पिता चित्कार कर उठे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दंपती को भी चोटें लगीं। मौके पर जुटे लोगों ने घोषी पुलिस को सूचना दी और बेसुध दंपती को सहारा दिया।  पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना की वजह बने ट्रक को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें