फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मर कहीं बन न जाए जानलेवा

विज्ञापन
नगर के रौजा पर दुर्घटना को आमंत्रण देता खुले में रखा ट्रांसफार्मर।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। आप सड़क पर चलते समय खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाकर चलें। यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। इनके रखे जाने वाले स्थान पर न तो कोई जाली लगी है और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में इनसे कब खतरा हो जाए कहा नहीं जा सकता। रही बात बिजली विभाग की तो जिम्मेदार शिकायत के बाद भी अभी तक नहीं चेते हैं। ऐसे ही 21 जनवरी 2021 में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया था। लेकिन सालभर बाद भी ऐसे ट्रांसफार्मरों पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर में लगे अधिकांश ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं, जबकि कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर है। वर्तमान में नगर का व्यस्त रहने वाले ब्रह्मस्थान पर स्थापित ट्रांसफार्मर खुले में पड़ा है। यहीं स्थिति कोपागंज नगर में देखने को मिल रही है, जहां सहरोज के अलावा नगर के नयापुरा जुम्मनपुरा, भातकोल मार्ग आदि जगहों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। रतनपुरा कस्बा में रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर तो वर्षो से अपने सुरक्षित होने का इंतजार कर रहा है। जबकि जनवरी 2021 में नशे में धुत एक युवक ट्रांसफार्मर को पकड़ लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद उम्मीद थी यह ट्रांसफार्मर सुरक्षित होगा, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर को सुरक्षित नहीं किया जा सका है। रही बात अधिकारियों की तो कई बार इलाकाई लोगों ने खुले इन ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के लिए शिकायत की। लेकिन विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। जिले में नौ हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। विद्युत वितरण खंड प्रथम में ही तीन हजार, द्वितीय में साढ़े तीन हजार से अधिक जबकि तृतीय खंड में तीन हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हैं। नियमानुसार ट्रांसफार्मर को किसी प्लेटफार्म या ऊंची जगह पर स्थापित करना चाहिए। लेकिन कई जगहों पर इस मानक का भी ध्यान नहीं रखा गया है। वहीं ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ फेसिंग करने का भी प्रावधान है। लेकिन विभाग इस ओर से मुंह मोड़े है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी अगर ऐसी लापरवाही कर रहे हैं तो यह ठीक नहीं है। उनसे जानकारी ली जाएगी। वास्तव में ऐसा मिला तो समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया जाएगा।

नगर के ब्रह्मस्थान पर दुर्घटना को आमंत्रण देता खुले में रखा ट्रांसफार्मर।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें