सीएमओ कार्यालय पर कार्यशाला चौथे दिन मौजूद एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद।
- फोटो : MAU
मऊ। एंबुलेंस सेवा की गुणत्ता को और बेहतर बनाने के लिए जिले में बुधवार को जारी दस दिवसीय के चौथे दिन बुधवार को प्रशिक्षण शिविर में लखनऊ से आई पांच सदस्यीय टीम ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण टीम ने में शामिल सदस्य रक्षित पंत, संतोष, शिवम राय तथा विनीत सिंह, शैलेष चौहान ने एंबुलेंस की आडिट रख रखाव ,मेडिकल उपकरणों व दवाइयों की जांच कर इनके इस्तेमाल की जानकारी एंबुलेंस पायलट तथा एंबुलेंस कर्मियों को दी। एंबुलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक विजित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में ट्रेंनिग तथा आडिट का आयोजन संस्था द्वारा किया गया है। एंबुलेंस में तैनात टेक्नीशियन तथा पायलट द्वारा मरीज को बेहतर से बेहतर सेवा मिले इसके लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में रवि शंकर ओझा, अंकित, स्वप्निल आदि उपस्थित रहे।