वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मोड़ के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर मिथिलेश के घर में घुस गया। हादसे में तीन साल की बेटी पीहू की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की शाम मिथलेश काम से लौटकर घर में नाश्ता कर रहे थे। तभी शाम 6:30 बजे अचानक दीवार तोड़ते हुए ट्रेलर घर में घुस गया। ईंट गिरने से पीहू की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रेलर छोड़कर वहां से भाग गए। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि आजमगढ़ की तरफ से ट्रेलर मऊ की ओर जा रहा था। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजवाया गया है।