फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आमने सामने टकराई ट्रेलर और डीसीएम, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के पास गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर रविवार की सुबह लगभग पांच बजे ट्रेलर और गैस सिलिंडर से भरी डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि सभी सिलिंडर खाली थे, वहीं सड़क पर टहल रही महिला घायल हो गई। जबकि दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से गिट्टी लदा ट्रेलर बिहार के गोपालगंज जिले में जा रहा था। उधर खाली गैस सिलिंडरों से भरा डीसीएम देवरिया जा रहा था। दोनों अभी ताजोपुर गांव में फोरलेन पर पहुंचे थे कि आमने सामने टक्कर हो गई। वहां टहल रही महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे स्थानी लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें