फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपापुल पर शुरू हो गया आवागमन

विज्ञापन
देवरिया जिले के बरहज घाट पर पीपापुल बन जाने से मधुबन तहसील क्षेत्र के दर्जनों गाँव के राहगीरों का - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुुबारी। धर्मपुर गांव के समीप देवरिया जिले के बरहजघाट स्थित सरयू नदी पर टूटा पीपा पुल बन जाने से अब उस पर आवागमन शुरू हो गया। ऐसे में क्षेत्रवासियों में खुशी की है। मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र को देवरिया जिले के बरहज बाजार से जोड़ने के लिए पीपा पुल बना है। पीपा पुल से मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र के धर्मपुर, बिशुनपुर, हाता, दुबारी, टमठा, भठिया, शिवराज, मोलनापुर, भगतपुरा, सुवाह, पब्बर पुरवा, मनमन पुरवा सहित 100 गांवों के लोग देवरिया जिले के बरहज बाजार प्रतिदिन आते जाते हैं। नदी में कटान होने से गत सोमवार को पीपा पुल टूट गया था। इससे देवारा क्षेत्र के लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से आना जाना पड़ रहा था। परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। बृहस्पतिवार को अपराह्न बाद आवागमन बहाल हो गया। लोक निर्माण विभाग देवरिया के अवर अभियंता अखिलेश राम का कहना था कि गत सोमवार को कटान तेज होने के चलते पीपा पुल टूट गया था। मरम्मत कार्य कराकर आवागमन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें