फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीसरे दिन भी जाम, भीषण गर्मी में पांच किमी तक फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में लोग जाम से तीसरे दिन भी परेशान रहे। 15 अप्रैल की रात से ही कस्बे में भारी वाहनों की लंबी कतार है। अयोध्या में रामनवमी के आयोजन के चलते बस्ती, संतकबीरनगर जाने वाले भारी वाहनों को गोरखपुर, कौड़ीराम, बड़हलगंज, दोहरीघाट, जीयनपुर, आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन 14 से 19 अप्रैल तक रहेगा। दोहरीघाट कस्बे में चार दिन से पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। इससे दोहरीघाट कस्बे के दुकानदारों और वहां सामान की खरीदारी करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में राहगीर घंटो जाम में फंसे रहते हैं। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक दोहरीघाट कस्बे से कुसुम्हा तक फोरलेन पर पांच किमी तक और आजमगढ़ मार्ग पर नई बाजार तक तीन किमी तक छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम से एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को निकलने में खासी मशक्कत हुई। इससे बच्चे सुबह देर से स्कूल और देर से घर पहुंचे। 14 अप्रैल से ही लगन के कारण वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। दोहरीघाट का प्रमुख बाजार होने से जनपद सहित आजमगढ़ और गोरखपुर के लोग भी यहां खरीदारी के लिए आते हैं। लेकिन जाम से खरीदारी करने वाले लोगों को परेशानी तो हो रही है दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में श्रीप्रकाश सोनकर, अशोक, रामनरेश, सुरेश, नंदलाल, रमेश, आदि ने बताया कि कस्बे के लोगों को तीन महीने तक जाम से छुटकारा मिला था। लेकिन रूट डायवर्जन के कारण फिर से जाम लगने लगा है। यदि रूट डायवर्जन के निर्धारित समय के बाद इन वाहनों को रोका नहीं गया तो, भारी वाहन चालक इसी रूट से रोजाना निकलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें