फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से प्रभावित व्यापारी संघर्ष करने को हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा व्यापारियों की संयुक्त बैठक रविवार को सिंधी धर्मशाला स्थित सभागार में वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद छोटे लाल गांधी ने रेलवे एवं जिला प्रशासन से बाल निकेतन स्थित प्रस्तावित ओवरब्रिज को अंडर पास बनाने के लिए पत्राचार एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या का हल निकालने हेतु संयुक्त प्रयास किया जाएगा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि रेलवे, जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित करीब 300 मकान एवं दुकानें ओवरब्रिज बनने से ध्वस्त हो जाएगी। हजारों व्यापारी एवं सहयोगी स्टाफ सड़क पर आ जाएंगे। मऊ शहर पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार पर खड़ा हो जाएगा। इसी क्रम में इमेल एवं पत्र द्वारा प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री, मुख्यमंत्री को भी इन चिंताओं से अवगत कराया जा चुका है। ओवरब्रिज बनने से प्रभावित व्यापारी सामान्य जनमानस एवं बुनकर अब लामबंद होकर सड़क पर उतरकर संघर्ष का तैयार है। बैठक को राजेंद्र अग्रवाल, विजय जैन, दीपक जैन, रवि तनेजा, नागराज पुजारी, रोशन सिंधी, इफ्तेखार अहमद, इम्तेयाज अहमद, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें