फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 29 व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का गवाह बन चुका है कि पहले लोग सेल टैक्स, इनकम टैक्स तथा खाद्य विभाग के छापे पड़ते ही लोग दुकान बंद करके भाग जाते थे, परंतु व्यापार मंडल की बढ़ती सांगठनिक क्षमता ने व्यापारियों के अंदर अदम्य इच्छा और सांगठनिक रूप से मजबूत बना दिया है, जिसकी वजह से छापे इत्यादि पड़ते ही व्यापारी अधिकारियों से आंख में आंख मिलाकर के बातें करने लगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र सोमवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में व्यापारियों के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आए स्वाभिमान रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित रहे थे।

कहा कि इस व्यापार मंडल को लाला विश्वंभर दयाल तथा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने वाराणसी में जो पौधे के रूप में खड़ा किया गया था, अब यह वट वृक्ष का रूप ले चुका है। यही नहीं केंद्र सरकार ने व्यापारियों की मांग पर केंद्रीय व्यापारिक बोर्ड का गठन कर दिया है। जिसकी पांच बैठकें भी हो चुकी हैं। कहा कि व्यापारियों की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह के जन्मदिन को व्यापारिक दिवस घोषित करके प्रदेश के सभी व्यापारियों को जहां सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद के कोने-कोने से आए व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, युवा प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय, कानपुर युवा व्यापार मंडल के मंत्री हिमांशु गुप्ता, अंकित, युवा प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश साहू आदि को जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ओमर सहित व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने 29 व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान तथा 23 व्यापारियों को व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें