फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर ट्राली सीज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौवा गांव के समीप तमसा नदी से अवैध रूप से बालू का खनन करके ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस चौकी प्रभारी ने पकड़ लिया। उन्होंने ट्रैक्टर सहित ट्राली को सीज कर दिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया। सीमावर्ती तमसा तट के किनारे स्थित मझौवा गांव से अवैध खनन का एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को रतनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र ने पकड़कर सीज कर दिया और उसे हलधरपुर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। अवैध बालू खनन के आरोप में पकड़ा गया चालक जयप्रकाश साहनी गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के नसीरपुर मंडई गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें