इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास शुक्रवार की देर रात सवारियों से भरी एक ऑटाे में ट्रैक्टर ट्रांली ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात में इब्राहिमपट्टी रिश्तेदारी से टेंपू में सवार होकर एक ही परिवार के छः लोग इंदारा बाजार अपने घर आ रहे थे। अभी इंदारा के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर में ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार एक वर्ष का आयंश, तेजप्रताप 55 ,संगीता 36,पुजा 20, ज्योति 19, वंदना 30 घायल हो गए। घायलाें की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।