रतनपुरा। गाढ़ा गांव के जोगापुर पुरवा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसके साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोगापुर निवासी प्रशांत सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वह शनिवार की सुबह 9:30 बजे को ट्रैक्टर से खेत की जोताई करके घर जा रहा था। अभी रास्ते में ही था कि गांव निवासी अंकित सिंह, अमरेश सिंह, रमेश सिंह और मृत्युंजय सिंह ने पुरानी रंजिश में गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद