फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माटीकला के कारीगरों को वितरित होगा टूल किट्स, आवेदन 15 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट आदि के उपयोग को प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके विकल्प के रूप में मिट्टी से बने पात्रों का उपयोग और उसके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माटीकला के उत्पादों का विपणन सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए उप्र शासन द्वारा उप्र माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। इसके द्वारा अल्प आय वर्ग के कुम्हारों को शासन की तरफ से निःशुल्क इलेक्ट्रानिक चाक वितरण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। विभाग की तरफ से माटीकला के कारीगरों को निःशुल्क टूल किट्स का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभागीय वेबसाइट https://upmatikalaboard.in पर टूल किट्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यालय को प्राप्त करा सकते हैं। आवेदन कर्ता माटीकला का परंपरागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हों। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें