घोसी। कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला रुपये के लेन-देन का है। दर्ज मुकदमे क अनुसार कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अवनीश यादव ने रानीपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रोहित सिंह से कुछ समय पहले दोस्ती हो गयी थी। जिसके आधार पर रोहित सिंह ने 10 से 15 दिन में लौटाने की बात कहकर दो साल पहले एक लाख 85 हजार रुपये उधार ले लिया। पूरा पैसा बैंक खाता के माध्यम से भेजा गया। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी रुपये नहीं दिए। अब उधार मांगने पर रोहित और उसका भाई गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।