फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभ लेने का तरीका बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज डुमरी मर्यादुपर में रविवार को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने वहां उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मदद के साथ रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। योजना के अनुसार 18 पारंपरिक पेशों से जुड़े कारीगर रजिस्ट्रेशन करा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सुनार, कुम्हार, बढ़ई, पत्थर तराशने वाला, दर्जी, नाई, मोची, धोबी, टोकरी बनाने वाले, राजमिस्त्री आदि शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद केंद्र सरकार द्वारा कारीगरों को टूल किट खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कारीगर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट दिखाकर बैंक से पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर दो किश्तों में तीन लाख रुपये का गारंटी मुक्त कर्ज प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, गिरीशचंद गुप्ता, सूर्यभान राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें