फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरु पूर्णिमा पर्व की चल रही तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न जिलों से भक्त करजौली स्थित मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम पर बाबा सरजू दास को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं सरसेना के लेधिया मोड़ स्थित सत्यदेव गुरू देव बाबा के मठ, गुरादरी मठ पर हजारों भक्तों का जमावड़ा होगा। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुपूर्णिमा का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सरसेना स्थित सत्यदेव गुरुदेव बाबा के मठ पर भक्तों का जमघट लगेगा। मठ के लोग सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं करजौली स्थित मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम पर दूर दराज से गैर जनपदों से मध्यदेशीय समाज सहित सर्व समाज के लोगों का जमावड़ा होता है। साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भक्तों के अनुसार बाबा सरजू दास धार्मिकता व सामाजिक सरोकारों के प्रतीक थे। सामान्य परिवार में जन्मे बाबा सरजू दास अपने सौम्य स्वभाव तथा मृदुभाषी होने के कारण वे समाज में काफी लोकप्रियता अर्जित किए। सन 1932 में समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य की परिकल्पना कर दान में लगभग 100 एकड़ जमीन अर्जित किया। साथ ही खुरहट के करजौली गांव को तपोस्थली बनाया। तपोस्थली में ही उन्होंने गरीब व असहाय लोगों के लिए अनाथाश्रम की नींव डाला। अंतिम समय में बाबा ने इसी स्थान पर समाधि लिया। आज भी प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दूर दराज सहित गैर जनपदों से शिष्य शीश नवाने आते हैं। तपोस्थली पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मध्यदेशीय समाज के डॉ. रामगोपाल गुप्त ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के करहां स्थित गुरादरी मठ, दोहरीघाट कस्बा स्थित अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम पर श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। भक्त तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें