मऊ। 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कसारा ओल्ड से निर्गत 132 केवी लाइन का अनुरक्षण कार्य के मद्देनजर रविवार को पांच विद्युत उपकेंद्रों से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न सात बजे से नौ बजे तक बाधित रहेगी।इसके चलते विद्युत उपकेंद्र भीटी, विद्युत उपकेंद्र बख्तारवरगंज, विद्युत उपकेंद्र रहजनिया, विद्युत उपकेंद्र ओल्ड पावरहाउस तथा जिला अस्पताल फीडर से संबद्ध क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने दी।