फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया: दिलीप पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो सम्मान नौजवानों को मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलेगा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरशद बशर के साथ सैकड़ों नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। छात्र सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र, नौजवान, किसान, बुनकर विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। वह अखिलेश यादव को 2022 में पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला महासचिव अखिलेश भारती, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कृष्णा यादव, शशिराज, अभय यादव, अमरेश यादव, जिला सचिव फैयाज अहमद, सूर्यमणि भारती, राजकुमार चौहान, यशवंत यादव, अबु नासिर, सादिक, नजबुल, सत्यांशु, शिवम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें