फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तिलक हाउस ने जीता इंटर-हाउस बालिका खो-खो का खिताब

विज्ञापन
नगर के निजामुउद्दीनपुरा ​स्थित लिटिल फ्लावर ​चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित खो- खो प्रतियोगिता में
विज्ञापन
नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में मंगलवार को इंटर-हाउस बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तिलक हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में सभी सदनों की बालिकाओं ने फुर्ती, रफ्तार और रणनीति का प्रदर्शन किया। पहला सेमीफाइनल तिलक हाउस और भगत हाउस के बीच खेला गया, जिसमें तिलक हाउस ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला तिलक हाउस और आजाद हाउस के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में तिलक हाउस ने आजाद हाउस को 5-3 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका पंचम भारद्वाज और चंद्रशेखर ने निभाई, जबकि अजय स्कोरर रहे। टाइमकीपिंग और प्वाइंट प्रबंधन की जिम्मेदारी आशुतोष पांडेय और कुमुद बरनवाल ने संभाली। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या सरिता केडिया और डिप्टी डायरेक्टर एमएल केडिया ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें