फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, हजारों रुपया वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में बिना टिकट लिए ही यात्रा करना यात्रियों के लिए भारी पड़ गया। मंगलवार की सुबह छह बजे रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पकड़े गए दर्जनों बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में हजारों रुपये वसूले गए। सुबह छह बजे ही वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी को आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने चारो तरफ से घेर लिया। इसके बाद मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार टीटीई को लेकर यात्रियों के टिकट व लगेज की जांच में जुट गए। छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी, मऊ-प्रयागराज ईएमयू, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में तलाशी अभियान चलता रहा। डीसीआई राकेश कुमार ने बताया कि शाम तक कई ट्रेनों में टिकटों की जांच के बाद हजारों रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें