फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी को घर से निकाला फिर कर ली दूसरी शादी, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय सिरसिया गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व दूसरी शादी के मामले में शुक्रवार देर शाम पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दहेज उत्पीड़न में मारपीट कर घर से निकालने के मामले में महिला पहले से दीवानी कोर्ट में मुकदमा कर रखी है। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी लक्षन राजभर की बेटी सोनी की शादी 30 मई 2019 को घोसी के नदवासराय सिरसिया गांव निवासी निवासी जितेंद्र राजभर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग असंतुष्ट थे। दहेज की मांग करते थे। नहीं देने पर एक साल पहले उसे मारपीट कर मायके बड़ौरा गांव पहुंचा दिए। इस बीच उसके पति ने आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी रागिनी से दूसरी शादी कर ली। जबकि कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें