मौके पर पहुंची पुलिस ने नलकूप वाले कमरे का ताला तोड़वाया तो अंदर किशोरी मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे, कपड़े अस्त व्यस्त थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई।
पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।