मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित एक घर में बृहस्पतिवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत पकड़े गए। पुलिस इनको हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी हनुमान नगर स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस तथा महिला पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान दो पुरुष तथा तीन महिलाएं पकड़ी गईं। इसमें दो गाजीपुर जिले की हैं। पुलिस पांचों को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई। पुलिस सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया कि तीन महिलाएं और दो पुरुषों को पकड़ा गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मऊ। पुलिस द्वारा एक मकान पर छापे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग कार्रवाई की चर्चा करते नजर आए। लोगों ने कहा कि यहां गलत काम हो रहा था और किसी को इसका पता भी था। लोगों ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।