घोसी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध असलहों एवं चोरी के मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक।संवाद
- फोटो : MAU
घोसी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की भोर में मझवारा मोड़ के पास से गश्त के दौरान तीन चोरों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि भोर में मझवारा मोड के पास पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक सवार तीन युवक हथियार से लैस होकर इसी तरफ आ रहे हैं। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों को आता देख पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए उन्हें दबोच लिया। पुलिस तलाशी के दौरान उनके पास से तीन कट्टे, छह कारतूस तथा दो स्मार्ट फोन बरामद किए। तीनों की शिनाख्त घोसी नगर के मिर्जा जमालपुर निवासी इस्माईल एवं इजराईल तथा कस्बा खास बड़ी बाजार निवासी सरफराज के रूप में हुई। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों से पूछताछ में बताया कि दोनों मोबाइल उन्होंने नगर के मदापुर निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरी किए थे। बाइक भी चोरी की है।