फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दीवार काटने का विरोध करने पर तीन बहनों को पीटा, 20 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के सोनारी हृदयपट्टी गांव निवासी महिला की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरिता यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते 8 मार्च की सुबह 9 बजे पड़ोसी मनोज यादव, अंकित यादव, रेनू यादव, रंजना, रागिनी, पन्ना यादव, सूरज, गायत्री देवी सोनाडीह टंगुनिया निवासी पवन यादव, सिपाह निवासी बबलू, महुई निवासी मिस्त्री चंद्रमा समेत अन्य ने मशीन से दीवार काट दी। पूछने पर गाली देते हुए सरिता, उसकी बहन शीला और उर्मिला को मारपीट कर घायल कर दिए। उर्मिला का मंगलसूत्र और सरिता के कान की बाली छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें