फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिलावट के संदेह पर तीन सैंपलों को जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। चैत्र रामनवमी में फलाहार खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की देर शाम अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावट के संदेह पर तीन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम मधुबन कस्बे के भैरोपुर मोड़ स्थित विंध्यवासिनी किराना स्टोर से साबूदाना, सुग्गीचौरी मोड़ स्थित अमित ट्रेडिंग कंपनी से मूंगफली के दाने और सब्जी मंडी गली स्थित सुरेश किराना स्टोर से तिल के तेल का नमूना लिया। टीम ने नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मिलावट का अंदेशा होने पर तीन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि शासन के आदेशानुसार नवरात्र के विशेष अवसर पर नौ से 17 अप्रैल तक फलाहार खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान जारी रहेगा।

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें