फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई मोबाइल और रुपयों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेंरों को लूट की मोबाईल और रुपयों के साथ शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। रात नौ खड़हरा गली सहादतपुरा में बिहार के गोपालगंज जिले के दमकिया निवासी प्रदुम मिश्रा को तीन व्यक्तियों ने मारपीट कर पांच हजार रूपये नगद व मोबाइल फोन लूट लिया गया था।पीडिंत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसलुटेरों का सुराग लगा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात में रेलवे ग्राउण्ड से बहरीपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ कल्लू , सहादतपुरा निवासी सोनू , मछली मंडी सहादतपुरा निवासी अभिषेक यादव उर्फ गणेश लूटी गई मोबाइल फोन एवं 3670 रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि लूटे गए रूपयों में से करीब 1500 रूपये खाने और शराब पीने में खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें