मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर मझौवा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति के आम और जामुन के हरे पेड़ को काटकर गिरा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। मुहम्मद सादिक और दिलशाद का आरोप है कि इनके खेत में बहुत ही पुराना आम और जामुन का पेड़ था। गांव के ही अर्जुन उर्फ करेली, वरुण उर्फ नेपाली तथा प्रेमचंद मौर्य ने उनके हरे पेड़ काटकर गिरा दिए। आम के सारे फल को तोड़ ले गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर आरोपियों से जब उन्होंने ऐसा करने की वजह पूछी तो मारपीट के लिए तैयार हो गए। जान मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाया। पुलिस तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।