पुल के निरीक्षण के दौरान टूटी रेलिंग के बाबत अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते डीएम ऋषिरेंद्र कुमार।
मऊ शहर का सुंदरीकरण करके उसकी सुंदरता को चार चांद लगाया जाएगा। जनपद मुख्यालय के तीनों ओवरब्रिजों और तमसा नदी पर बने दोनों पुलों को एक रंग में रंगा जाएगा। डिजाइनदार रंगों में इनकी रंगाई करके इन्हें सुंदर बनाया जाएगा। पुलों और और ओवरब्रिजों तथा उन पर लगे बिजली के खंभों को एक ही सुंदर लुक दिया जाएगा। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने इस दिशा में शुक्रवार को पहल कर दी। डीएम ने शहर के विभिन्न चौराहों एवं आरओबी तथा पुलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव को निर्देश दिया कि तमसा नदी के पुल के रेलिंग को तत्काल ठीक करा लें।डीएम ने उन्हें कहा कि जिला मुख्यालय पर तीन आरओबी औरतमसा नदी के दो पुलों को समान रंग से रंगाई करके कलरफुल डिजाईन के साथ रंगरोगन करें । डीएम ने कहा कि पुलों पर लगाए गए विद्युत खंभों को भी उसी रंग में रंगा जाए। अधिशासी अधिकारी ने तमसा नदी पर भीटी में पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।