फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच में मिले तीन नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को 12 सौ संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें तीन नए संक्रमित मरीज मिले। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 744 संदिग्धों की जांच की गई। जबकि लैब से 462 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। एंटीजेन जांच में तीन नए संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के बड़ी कम्हरिया से एक, मुरादपुर से एक और बढुआगोदाम से एक संक्रमित मरीज मिला। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2955 पहुंच गई। इसमें 2863 मरीज रिकवर हो चुके है। 38 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 54 मरीजों में 30 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें