फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी की मोबाइल के साथ तीन नाबालिग व दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। भदसा मानोपुर तिराहे से शुक्रवार देर शाम पुलिस ने चोरी की मोबाइल और बाइक के साथ तीन किशोरों व दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को चालान कर दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार देर शाम कोपागंज थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर तिराहा के पास पहुंची। वहां चार लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही घबराकर भागने लगे। पुलिस चारों को गिरफ्तार करने में सफल रही। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के नौ स्मार्टफोन और बाइक जब्त हुई। सभी ने चोरी व छिनैती की मोबाइल को बेचने और रुपये की लेनदेन की बात को स्वीकार किया। दुकानदार की पहचान लिलारी भरौली निवासी विजय के रूप में हुई। वहीं दो किशोर थाना क्षेत्र के अब्बूपुर और तीसरा कोड़रा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें