फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने किया परीखापुर गांव में जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी के फरमान पर गांवों में कराए गए विकास कार्यो की जांच के क्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के परिखापुर गांव में जांच पड़ताल किया। तीन सदस्यीय टीम ने ग्राम सभा परिखापुर में पूर्व मे कराएं गए कार्य हैंडपंप रिबोर, नाली पर लगे पटिया निर्माण, खड़ंजा निर्माण, बैठने के लिए गांवों में लगे ब्रेंच, प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बैठने के लिए लगे लोहे के ब्रेंच सहित विभिन्न विकास कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया। गांव में घूम-घूमकर गहनता से जांच के किया।अधिकारियों ने परिखापुर गांव में हुए हैंडपंप रिबोर को मौके पर जाकर सत्यापन किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक के कहा कि जांच के दौरान गांव में सभी कार्य मौके पर पूर्ण पाए गए। जांच टीम में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केशरी प्रकाश, वित्त लेखाधिकारी उमा शंकर यादव ने गांव में कराए गए विकास कार्यो के संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें