फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी से मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दवा व्यापारी से जेल में बंद एक बदमाश द्वारा तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यापारी ने इस मामले में पुलिस को अवगत कराते हुए तहरीर देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोहल्ला निवासी प्रेमनाथ प्रजापति ने बताया कि उसका मुहम्मदाबाद गोहना- करहां रोड पर दवा की दुकान है। बताया कि बीते मंगलवार को उसकी दुकान पर साधु वेश धारी तीन व्यक्ति स्कॉर्पियो से पहुंचे और उससे गैस सिलिंडर में तीन किलो गैस भराने को कहा। इस पर उसने दवा की दुकान की बात कहते हुए इससे इंकार कर दिया। इसके बाद साधु के वेश में आए लोगों ने धमकी भरे लहजे में बात की और चले गए। बताया कि रात9:15 बजे जब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था तो उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आजमगढ़ के सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी का नाम लेते हुए तीन लाख रुपये की मांग की। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद लगातार उस नंबर से कई कॉल आया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक बार फिर दूसरे नंबर से फोन आया और एक लाख रुपये की मांग की गई। रंगदारी की मांग से घबराए दवा व्यवसायी ने पूरे मामले की लिखित सूचना बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी पर दी है। सीओ नरेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित पुलिस चौकी से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें