फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गिरोह के तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से 28 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस में बृहस्पतिवार की शाम को रेलवे स्टेशन के पास से तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से तलाशी के दौरान कुल 28 चोरी के मोबाइल और तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। तीनों पर पुलिस ने 50-50 रुपए का इनाम घोषित किया था। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में क्षेत्राधिकार शहर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार की देर शाम 5:25 से लेकर रात 8:55 तक रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय रही। इस दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन अंतरजनपदीय मोबाइल चोरी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से चोरी किए गए कुल 28 मोबाइल एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। तीनों की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला तालझारी निवासी शेखर महतो, छोटू कुमार और गोलकिया महतो के रूप में हुई। तीनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मोबाइल चोरी के लिए वह अपने गांव के लोगों को ट्रेनिंग देकर प्रदेश के कई शहरों में भेजते हैं। जहां से सभी लोग मलिन बस्तियों के साथ दुकानदारों व बाजार में मोबाइल चोरी का काम करते हैं। पुलिस में तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, एसओजी प्रभारी प्रमोद सिंह, अनिल द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अनिल पांडेय, अमरेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें