फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक अनियंत्रित होने से महिला सहित तीन घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया, परंतु चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जहां पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थानांतर्गत शाहडीह हाजीपुर गांव निवासी श्रीपति साहनी (50) साहनी एवं इंदल (16) पुत्र अवधेश अपने रिश्तेदार की लड़की कोपागंज थाने क्षेत्र के धवरियासाथ गांव निवासी 14 वर्षीया कुमारी पायल पुत्री विष्णुदत्त को रविवार को अपराह्न लगभग तीन बजे बाइक से छोड़ने जा रहे थे।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तीनों ही लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में एंबुलेंस से पहंुचाया। परंतु चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें