फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया में बेकाबू बाइकों की भिड़त हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में 112 नंबर ने भर्ती कराया। रविवार की दोपहर में मधुबन बेल्थरा मार्ग के पहाड़ीपुर खिरिया में मधुबन के तरफ से एक बाइक से दुबारी मल्लाहटोली निवासी नीतू (18), त्रिदेव (8) और उसुरी शारदा गांव निवासी अनिल (25) एक ही बाइक से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेल्थरा रोड जा रहे थे। इसी दौरान बेल्थरा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से भिडंत हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में यूपी 112ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मण्डाव में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अनिल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें