मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे शून्य की तरफ अग्रसर होता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में 1500 से ज्यादा में तीन संक्रमित मरीज मिले है। इसमें एक नगर क्षेत्र तथा दो ग्रामीण क्षेत्र के है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया बीते 24 घंटे में 1500 से ज्यादा संदिग्धों की जांच की गई। वहीं 1000 से ज्यादा संदिग्धों की रिपोर्ट लैब से आई। एंटीजेन टेस्ट में सोमवार को वाजिदपुरा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं बीते रविवार को दोहरीघाट में एक निर्माण कंपनी के दो कर्मचारी संक्रमित मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2813 पहुंच गई। इसमें 2735 मरीज ठीक हो चुके है, 42 मरीज सक्रिय है जिनका उपचार चल रहा है। वहीं 36 मरीजों की मौत हो चुकी है।